BollywoodEntertainmentNews

Entertainment: ‘धुरंधर 2’ के कहर के बीच ‘डकैत’ भी कर रही कमाल , दूसरे दिन 1 बजे तक का कलेक्शन 1 करोड़ के पार

मनोरंजन डेस्क: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डकैत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। शैनेल देव के निर्देशन में बनी इस फिल्म को घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के पहले दिन दमदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन (शनिवार) को फिल्म के कलेक्शन में और भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

‘डकैत’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: डे 2

फिल्म ने शनिवार को वीकेंड का फायदा उठाते हुए अच्छी शुरुआत की है। दोपहर 1 बजे तक के शुरुआती रुझान निम्नलिखित हैं।

दूसरे दिन की कमाई (दोपहर 1 बजे तक): ₹1.08 करोड़ (नेट)

ऑक्यूपेंसी (दोपहर 1 बजे तक): 20.0%

विशेषज्ञों का मानना है कि शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या बढ़ने से शनिवार का फाइनल आंकड़ा काफी बड़ा हो सकता है।

पहले दिन का वर्ल्डवाइड धमाका

‘डकैत’ ने पहले दिन घरेलू बाजार में धुरंधर 2 जैसी फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है। पहले दिन के आंकड़े इस प्रकार रहे।

भारत नेट कलेक्शन: ₹6.50 करोड़ (3800 शो में)

भारत ग्रॉस कलेक्शन: ₹7.57 करोड़

ओवरसीज (विदेश) कलेक्शन: ₹6.00 करोड़ (ग्रॉस)

कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹13.57 करोड़

फिल्म ‘डकैत’ के बारे में: रोमांस और डकैती का तड़का

डेब्यूटेंट डायरेक्टर शेनेल देव द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक अनोखा रोमांटिक एक्शन ड्रामा है। फिल्म दो पूर्व प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें डकैतियों के एक सिलसिले को सुलझाने के लिए मजबूरन साथ आना पड़ता है। आदिवी शेष एक जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं, वहीं मृणाल ठाकुर उनके साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में प्रकाश राज और दिग्गज फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की मौजूदगी ने इसे और भी पावरफुल बना दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button