BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन- 21 किमी में सुनील कुमार और पूजा वर्मा बने चैंपियन, 10 किमी में दीप पंडित व नंदिनी गुप्ता अव्वल

जमशेदपुर। टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन में रविवार को धावकों का उत्साह चरम पर रहा। प्रतियोगिता में 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न श्रेणियों में धावकों ने निर्धारित दूरी तय कर शीर्ष पांच स्थानों पर अपनी जगह बनाई।

21 किलोमीटर दौड़ में सुनील कुमार और पूजा वर्मा अव्वल

21 किलोमीटर की पुरुष वर्ग की दौड़ में सुनील कुमार ने 1 घंटा 4 मिनट 27 सेकेंड में दूरी पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। अनुपम महतो 1 घंटा 5 मिनट 21 सेकेंड के साथ दूसरे, प्रशांत चौधरी 1 घंटा 5 मिनट 44 सेकेंड के साथ तीसरे, बबलू टुडू 1 घंटा 9 मिनट 29 सेकेंड के साथ चौथे और धनंजय महतो पांचवें स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में पूजा वर्मा ने 1 घंटा 17 मिनट 55 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। फूलन पाल (अमेठी, उत्तर प्रदेश) दूसरे, गुड़िया 1 घंटा 30 मिनट 38 सेकेंड के साथ तीसरे, बनई तिरिया चौथे और सावित्री भुइयां 1 घंटा 51 मिनट 58 सेकेंड के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

10 किलोमीटर दौड़ में दीप पंडित और नंदिनी गुप्ता ने मारी बाजी

10 किलोमीटर की पुरुष वर्ग की दौड़ में पश्चिम बंगाल के दीप पंडित ने 30 मिनट 20 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। जमशेदपुर के अर्जुन टुडू 30 मिनट 46 सेकेंड के साथ दूसरे, भदोही के अजय कुमार 30 मिनट 59 सेकेंड के साथ तीसरे, राहुल 31 मिनट 32 सेकेंड के साथ चौथे और गिरिडीह के पवन सिंह 36 मिनट 6 सेकेंड के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में लखनऊ की नंदिनी गुप्ता ने 35 मिनट 17 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। मेरठ की केएम ज्योति 36 मिनट 20 सेकेंड के साथ दूसरे, सिवान की पूजा सिंह 36 मिनट 23 सेकेंड के साथ तीसरे, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) की नेहा पटेल 38 मिनट 11 सेकेंड के साथ चौथे और धनबाद की रूबी कुमारी 39 मिनट 51 सेकेंड के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button