BreakingJharkhand INFACTNews

जमशेदपुर मंडल कारा में डीसी-एसएसपी की अगुवाई में औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को जमशेदपुर मंडल कारा में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया। उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ की गई इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक (नगर एवं ग्रामीण), अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम समेत अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे।छापेमारी का मुख्य उद्देश्य जेल की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, अनुशासन और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जांच करना था। जेल परिसर में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों तथा प्रतिबंधित सामान के इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

जेल के वार्ड और बैरकों की सघन तलाशी

संयुक्त टीम ने जेल के विभिन्न वार्डों, बंदियों के आवासीय कक्षों, बैरकों, रसोईघर, अस्पताल समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की बारीकी से जांच की। बंदियों के सामान और उनके उपयोग में आने वाली वस्तुओं की भी तलाशी ली गई।

संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था जांची

निरीक्षण के दौरान जेल परिसर के संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जेल की आंतरिक व्यवस्था, अनुशासन और सुरक्षा संबंधी पहलुओं का निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली की भी जांच की।जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने, अनुशासन बनाए रखने और प्रतिबंधित वस्तुओं व अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह औचक अभियान चलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button