BollywoodEntertainmentNews

Entertainment: रणबीर कपूर ‘TIME 100’ की सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय अभिनेता

मनोरंजन डेस्क : भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रणबीर कपूर के नाम एक ऐसी उपलब्धि दर्ज हुई है, जो विरले ही किसी कलाकार को नसीब होती है। ‘टाइम’ मैगजीन द्वारा जारी 2026 की ‘100 मोस्ट इन्फ्लुएंशल पीपल इन द वर्ल्ड’ (दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्ति) की सूची में रणबीर कपूर को स्थान मिला है। खास बात यह है कि इस वर्ष इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने वाले वह इकलौते भारतीय अभिनेता हैं।

आयुष्मान खुराना ने की रणबीर के ‘क्राफ्ट’ की तारीफ

परंपरा के अनुसार, ‘टाइम’ प्रोफाइल में एक प्रसिद्ध हस्ती दूसरी हस्ती के बारे में लिखती है। रणबीर कपूर के लिए यह प्रोफाइल बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखी है। आयुष्मान ने रणबीर की कलाकारी की सराहना करते हुए लिखा “दो तरह के अभिनेता होते हैं—एक वो जो विरासत को चुनते हैं और दूसरे वो जो अपने हुनर के दम पर खुद को साबित करते हैं। रणबीर कपूर दूसरी श्रेणी में आते हैं।”

विश्व के दिग्गज नेताओं के साथ साझा किया मंच

इस सूची में रणबीर कपूर का नाम दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं और प्रभावशाली शख्सियतों के साथ शामिल है, जिनमें प्रमुख हैं डॉनल्ड ट्रम्प (यूएस प्रेजिडेंट),बेंजामिन नेतन्याहू (इजरायल के प्रधानमंत्री),कनाडा के प्रधानमंत्री और अन्य वैश्विक लीडर्स।

‘रामायण’: भारत की सबसे महंगी फिल्म और भगवान राम का किरदार

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। रणबीर इसमें भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण), सनी देओल (हनुमान) और यश (रावण) नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के अनुसार, रामायण के दो भागों का संयुक्त बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये है, जो इसे भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। रणबीर ने खुलासा किया कि पहले वे इस रोल के लिए हिचकिचा रहे थे, लेकिन अपनी बेटी राहा के जन्म के बाद उन्होंने इसे एक प्यारा संयोग मानकर स्वीकार किया।

आगामी प्रोजेक्ट्स

रणबीर कपूर आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी पाइपलाइन में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं:

लव एंड वॉर: संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में वे आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ दिखेंगे।

एनिमल 2 : ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ का सीक्वल।

ब्रह्मास्त्र 2: अयान मुखर्जी की फैंटेसी ट्रिलॉजी का अगला हिस्सा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button