Bengal INFACTNews

Bengal: “TMC मतलब तुष्टिकरण, माफिया और कट मनी”, डेमोग्राफी बदलने और हिंदुओं को ‘शून्य’ करने का लगाया आरोप: योगी

मालदा/कोलकाता: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला। योगी ने तृणमूल कांग्रेस के नाम की नई परिभाषा गढ़ते हुए राज्य सरकार पर ‘हिंदू विरोधी’ होने और घुसपैठियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया।

TMC का नया फुल फॉर्म: तुष्टिकरण, माफिया और कट मनी

योगी आदित्यनाथ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में टीएमसी पर प्रहार करते हुए कहा कि आज बंगाल की सरकार तीन बुराइयों का प्रतीक बन गई है

T – तुष्टिकरण : वोट बैंक के लिए खास समुदाय को बढ़ावा देना।

M – माफिया राज: सिंडिकेट और माफियाओं को सरकारी संरक्षण।

C – कट मनी: विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली।

“हिंदू शून्य” करने का रचा जा रहा है षड्यंत्र

सीएम योगी ने बंगाल के कई जिलों का नाम लेते हुए जनसांख्यिकीय बदलाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा मालदा, मुर्शिदाबाद, दिनाजपुर, नादिया, बीरभूम और हावड़ा जैसे जिलों में हिंदुओं की संख्या कम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। बंगाल में अब दुर्गा पूजा और नवरात्रि जैसे पर्वों पर व्यवधान डाला जाता है और त्योहारों से पहले कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा कर दी जाती है। टीएमसी समर्थित सिंडिकेट बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाकर स्थानीय लोगों के हक पर डकैती डलवा रहा है।

दलित हिंदू की हत्या और ममता की ‘चुप्पी’

योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं के साथ हो रहे उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा हाल ही में बांग्लादेश में एक दलित हिंदू की निर्मम हत्या हुई। भाजपा ने इसके खिलाफ आंदोलन किया, लेकिन ममता बनर्जी मौन रहीं। योगी ने आरोप लगाया कि ममता दीदी इसलिए नहीं बोलीं क्योंकि उन्हें अपना ‘मुस्लिम वोट बैंक’ खिसकने का डर था।

“अब खेला बंद, विकास शुरू होना चाहिए”

स्वामी विवेकानंद के ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’ के नारे को दोहराते हुए योगी ने कहा कि बंगाल की महान संस्कृति को बचाने का समय आ गया है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि मां काली का आशीर्वाद तभी मिलेगा जब हम अपनी संस्कृति की रक्षा करेंगे।योगी ने कहा कि बंगाल में अब “खेला” बंद होना चाहिए और विकास की वास्तविक शुरुआत होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर बंगाल के पुराने गौरवशाली वैभव को फिर से स्थापित करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button