Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर को वर्षों बाद मिला राष्ट्रीय नेतृत्व, एआईटीयूसी की राष्ट्रीय परिषद में चुने गए हीरा अरकाने

जमशेदपुर। वर्षों बाद एक बार फिर जमशेदपुर शहर को राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व और प्रतिनिधित्व का अवसर मिलने पर श्रमिक संगठनों में हर्ष का माहौल है। हीरा अरकाने के राष्ट्रीय परिषद में चुने जाने से शहर में खुशी व्यक्त की गई है। बताया गया कि एक दौर था जब जमशेदपुर ने राष्ट्रीय नेतृत्व को संभाला था और अब इस नए प्रतिनिधित्व से मजदूर वर्ग को नई उम्मीद मिली है।

असंगठित क्षेत्र के लाखों मजदूरों के बेहतर भविष्य और संघर्ष का संकल्प

इस अवसर पर आयोजित बैठक में एटक के कोल्हान महासचिव अम्बुज ठाकुर (ओम प्रकाश गुप्ता के साथ) ने शहर के श्रमिकों की स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में लाखों मजदूर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं, जिनके सामने कड़ी मेहनत के साथ-साथ कई बुनियादी चुनौतियां भी हैं। नई जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए मजदूरों के बेहतर भविष्य और उनके अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया गया।
जमशेदपुर को मजदूरों की धरती बताते हुए कहा गया कि यहां ठेका मजदूर हों या स्थायी मजदूर, उनकी हर समस्या के खिलाफ एआईटीयूसी के माध्यम से कॉमरेड अम्बुज ठाकुर के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी जाएगी तथा स्थानीय समस्याओं को राष्ट्रीय परिषद के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

बेंगलुरु के 43वें एआईटीयूसी सम्मेलन में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने लिया हिस्सा

हीरा अरकाने ने जानकारी दी कि बेंगलुरु में आयोजित 43वें एआईटीयूसी सम्मेलन में जमशेदपुर से छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कॉमरेड अम्बुज ठाकुर के नेतृत्व में भाग लिया। सम्मेलन में देशभर के मजदूरों और किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, एआईटीयूसी मजदूरों और किसानों के मुद्दों पर लगातार संघर्षशील रहा है और सम्मेलन में तय किया गया कि संगठन कथित मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आगे बढ़कर संघर्ष जारी रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button