BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: झारखंड कांग्रेस ने दो नेताओं को पार्टी से निकाला, मुसलमानों पर विवादित टिप्पणी का आरोप

रांची: झारखंड में मुसलमानों को लेकर विवादित टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस ने अपने दो नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिलाष साहू और को-ऑर्डिनेटर अमरेंद्र सिंह को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

लाइव वीडियो में विवादित टिप्पणी का आरोप

दोनों नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने लाइव वीडियो के दौरान मुस्लिम समुदाय को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की। वायरल वीडियो को लेकर विवाद बढ़ने के बाद मामला झारखंड प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के समक्ष पहुंचा।
बताया गया कि दोनों नेताओं ने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया था।

अनुशासन समिति की सुनवाई के बाद कार्रवाई

कांग्रेस की ओर से जारी निष्कासन पत्र के अनुसार, ईरबा सड़क जाम के दौरान वायरल हुए वीडियो के मामले में झारखंड प्रदेश अनुशासन समिति ने दोनों नेताओं के पक्ष को सुना। सुनवाई के बाद समिति के निर्णय के आधार पर अभिलाष साहू और अमरेंद्र सिंह को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल निलंबित कर दिया गया।

पार्टी ने अनुशासनहीनता पर लिया कड़ा फैसला

कांग्रेस की इस कार्रवाई को पार्टी के अनुशासन को लेकर सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है। विवादित बयान को लेकर सामने आए वीडियो के बाद पार्टी स्तर पर मामले की जांच और सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button