BreakingNewsUP INFACT

Uttar Pradesh: बहन पुष्पा चौधरी से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, बच्चों के साथ खिंचवाई तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा सोसायटी में अपनी बहन पुष्पा चौधरी से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोसायटी और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

निवासियों ने लगाए जय श्रीराम और योगी-योगी के नारे

रात करीब नौ बजे मुख्यमंत्री के सोसायटी पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने “जय श्रीराम” और “योगी-योगी” के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अपनी बहन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और कुछ समय परिवार के साथ बिताया।

बच्चों और स्थानीय लोगों के साथ खिंचवाई तस्वीरें

करीब 45 मिनट तक बहन के घर रहने के बाद जब मुख्यमंत्री वापस लौटने लगे तो सोसायटी के लोगों और बच्चों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सभी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किया रात्रि विश्राम

बहन से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीटी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई थी।

मुख्यमंत्री के लिए तैयार किया गया सादा भोजन

मुख्यमंत्री की सादगीपूर्ण खानपान की पसंद को ध्यान में रखते हुए उनके लिए लौकी-चना दाल, रोटी, चावल, केले, लौकी और तोरई की सब्जी सहित सादा भोजन तैयार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button