Jharkhand: सिमडेगा के सिम्हातु गांव में वज्रपात से ससुर की मौत, बहू घायल

सिमडेगा : बानो प्रखंड क्षेत्र के सिम्हातु गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार सिम्हातु गंझु टोली निवासी 65 वर्षीय मंगरा सिंह और 26 वर्षीय सुलोचनी कुमारी परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में बैठे हुए थे।
वज्रपात की चपेट में आए ससुर-बहू
इसी दौरान अचानक तेज वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में ससुर और बहू दोनों आ गए। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों को तुरंत बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
अस्पताल में ससुर को मृत घोषित किया गया
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मंगरा सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुलोचनी कुमारी का इलाज जारी है।मनोरंजन कुमार ने बताया कि घायल महिला की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उनका उपचार जारी है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।



