Entertainment: क्या सच में शादी कर चुकी हैं ढिंचैक पूजा? वायरल वेडिंग वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर बवाल

मनोरंजन डेस्क: ढिंचैक पूजा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं।ढिंचैक पूजा, जिनका असली नाम पूजा जैन है, ने हाल ही में अपनी शादी का वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई है।वीडियो में पूजा लाल रंग के दुल्हन वाले जोड़े में नजर आ रही हैं और कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं।
दूल्हे का चेहरा नहीं दिखाने पर उठे सवाल
वायरल वीडियो में दूल्हे की झलक भी दिखाई देती है, लेकिन उसका चेहरा पूरी तरह रिवील नहीं किया गया है।एक सीन में पूजा अपने दूल्हे के साथ स्टेज पर पोज देती नजर आती हैं, जबकि दूसरे सीन में दोनों रोमांटिक अंदाज में दिखाई देते हैं। हालांकि वीडियो में केवल दूल्हे की साइड प्रोफाइल ही दिखाई गई है।इसी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या सच में ढिंचैक पूजा की शादी हो गई है या यह किसी नए प्रोजेक्ट या गाने का हिस्सा है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं पूजा
वीडियो पोस्ट करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा, “ये मेरी शादी की क्लिप है, बाकी वीडियो बाद में पोस्ट करूंगी।”हालांकि लोगों को इस शादी पर भरोसा नहीं हो रहा है और कई यूजर्स इसे “प्रैंक” या “पब्लिसिटी स्टंट” बता रहे हैं।कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए मजाकिया कमेंट भी किए।
बिग बॉस और वायरल गानों से मिली पहचान
ढिंचैक पूजा अपने क्रिंज और वायरल गानों के लिए जानी जाती हैं। उन्हें “सेल्फी मैंने ले ली आज” और “दिलों का स्कूटर” जैसे गानों से इंटरनेट पर लोकप्रियता मिली थी।वह बिग बॉस 11 में भी नजर आ चुकी हैं।
इंटरनेट सेंसेशन बनीं पूजा जैन
पूजा जैन एक यूट्यूबर और इंटरनेट सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर “क्रिंज पॉप की क्वीन” के नाम से भी जाना जाता है।उनके अनोखे और बेसुरे म्यूजिक वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।



