Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: ग्रेजुएट कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या बनीं डॉ. सबिता मिश्रा, विधिवत ग्रहण किया पदभार

जमशेदपुर। दि ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर में वरीय शिक्षिका एवं गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सबिता मिश्रा ने प्रभारी प्राचार्या के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

सभी के सहयोग से जिम्मेदारी निभाने का संकल्प

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. सबिता मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय ने जिस उद्देश्य से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे सभी के सहयोग और सहभागिता से पूरा करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसका निर्वहन सामूहिक सहयोग से ही बेहतर तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की।

शिक्षकों और कर्मचारियों ने दी बधाई

पदभार ग्रहण के दौरान महाविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने डॉ. सबिता मिश्रा को उनके कार्यालय तक पहुंचाया और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बाद में कॉलेज के विभिन्न विभागों के सदस्यों ने भी अपनी ओर से उन्हें बधाई दी।इस अवसर पर डॉ. किरण दूबे, डॉ. अनुराधा वर्मा, प्रो. प्रतीमा सिन्हा, डॉ. सुनीता बंकीरा, डॉ. विनय कुमार सिंह, प्रो. फरजाना नईम, डॉ. अनामिका कुमार, डॉ. अनामिका कुमारी, डॉ. कुमारी अनामिका, डॉ. संगीता बिरुआ, डॉ. पूनम रजक, डॉ. दीप्ति, डॉ. मुक्ता रानी, डॉ. नुपुर, डॉ. पूर्वा दूबे, डॉ. उषा सिंह, डॉ. सोनी सिन्हा, डॉ. नम्रता कुमारी, डॉ. स्मिता नन्दी, डॉ. कल्याणी झा, डॉ. फिरदौस जबीन, डॉ. निशा कांगुरी, प्रो. सुदीप्ता, शुभोश्री सेन राय, प्रकाश कुमार, शरण, यामिनी, निशा, किरण, आस्मां, श्रेया, रूपा, ऋचा, वर्षा, लाली और उत्तरा सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button