BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले देवघर में तैयारियां अंतिम चरण में, कांवरिया पथ का डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण

देवघर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने अधिकारियों के साथ कांवरिया पथ का संयुक्त निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

पेयजल, स्वास्थ्य शिविर और साफ-सफाई पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, स्वास्थ्य शिविर, विश्राम स्थल, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन और साफ-सफाई की तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित विभागों को सभी कार्य समय पर पूरा करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।

10 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

श्रावणी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ पर करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी,ड्रोन सर्विलांस,कंट्रोल रूम,क्विक रिस्पॉन्स टीम सहित अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की व्यवस्था की गई है।

भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था होगी सुदृढ़

जिला प्रशासन का अनुमान है कि इस वर्ष लाखों शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। इसे देखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाया गया है।प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है। साथ ही श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि श्रावणी मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button