Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: धनबाद के चाइना मार्केट में कॉस्मेटिक दुकान से चोरी करती दो महिलाएं रंगे हाथ गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

धनबाद के हीरापुर स्थित चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक दुकान से चोरी करती दो महिलाओं को दुकानदार और कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

लगातार हो रही थी कॉस्मेटिक सामान की चोरी

मामला धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित चाइना मार्केट का है। दुकान संचालक विक्की कुमार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से उनकी दुकान से लगातार कॉस्मेटिक सामान गायब हो रहे थे। संदेह होने पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
फुटेज में दो महिलाएं दुकान से सामान चोरी करती हुई दिखाई दीं, जिसके बाद दुकानदार ने उन पर नजर रखना शुरू कर दिया।

दोबारा चोरी करने पहुंचीं तो पकड़ी गईं

रविवार को दोनों महिलाएं फिर से दुकान पर पहुंचीं। दुकानदार और कर्मचारियों ने उन पर नजर रखी और जैसे ही उन्होंने सामान चोरी करने की कोशिश की, दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।इसके बाद तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को हिरासत में ले गई।

पुलिस को सौंपे गए सीसीटीवी फुटेज

दुकानदार विक्की कुमार ने पहले हुई चोरी से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

संगठित गिरोह से जुड़े होने की भी जांच

पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं वे किसी संगठित चोरी गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button