Delhi INFACTNews

Delhi: नीट -यूजी दोबारा परीक्षा को लेकर केंद्र अलर्ट, धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यों से मांगा सहयोग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों को पत्र लिखकर 21 जून को आयोजित होने वाली नीट -यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा के सफल और निष्पक्ष आयोजन में सहयोग की अपील की है।शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

हीट वेव को देखते हुए विशेष इंतजाम के निर्देश

धर्मेंद्र प्रधान ने पत्र में मौजूदा हीट वेव की स्थिति का उल्लेख करते हुए राज्यों से परीक्षा केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध हों ये सुविधाएं

केंद्रीय मंत्री ने जिन बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने को कहा है, उनमें शामिल हैं:

स्वच्छ पेयजल
उचित बैठक व्यवस्था
चालू पंखे और कूलर
साफ-सुथरे वॉशरूम
छायादार प्रतीक्षा स्थल
निर्बाध बिजली आपूर्ति
जरूरत पड़ने पर पोर्टेबल टॉयलेट
अभ्यर्थियों के आने-जाने की व्यवस्था पर भी जोर

धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यों से यह भी आग्रह किया कि परीक्षा के दिन छात्रों के लिए पर्याप्त परिवहन और आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने भरोसा जताया कि सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश परीक्षा को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में पूरा सहयोग करेंगे।

पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा हो रही परीक्षा

गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 12 मई को रद्द कर दिया था।इस मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है। अब नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button