Bihar: रक्सौल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग समेत चार युवतियां और दो ग्राहक गिरफ्तार

रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। नेपाल सीमा से सटे रक्सौल शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। कोइरियाटोला इलाके में नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार युवतियों और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई वार्ड संख्या 23 के कोइरियाटोला इलाके में स्थित एक मकान में की गई। बताया जा रहा है कि यह मकान मनीष झा का है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मकान में संगठित तरीके से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।सूचना की पुष्टि होने के बाद बुधवार को पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया ताकि कोई भी आरोपी भाग न सके।
आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां
पुलिस जब मकान के अंदर पहुंची तो अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस को देखते ही वहां अफरातफरी मच गई और कई युवक-युवतियां अर्धनग्न अवस्था में भागने लगे। पुलिस ने सभी को खदेड़कर पकड़ लिया।इस दौरान कार्रवाई में महिला पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया गया था।
कमरे से बरामद हुए कॉन्डम और शक्तिवर्धक दवाएं
तलाशी के दौरान पुलिस ने कमरे से कॉन्डम, शक्तिवर्धक गोलियां और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है।पुलिस ने पकड़े गए युवक और युवतियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। मोबाइल की जांच के जरिए इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और ग्राहकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
नाबालिग से महिला पुलिस कर रही पूछताछ
पकड़ी गई नाबालिग लड़की को महिला पुलिस की निगरानी में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
लंबे समय से चल रहा था रैकेट
थानाध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह सेक्स रैकेट लंबे समय से गुप्त तरीके से संचालित किया जा रहा था। आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी थी।पुलिस अब इस गिरोह के संचालकों, सप्लाई नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई में जुटी है।



