MP INFACTNews

Madhya Pradesh: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर पुलिस ने विधवा महिला के साथ किया दुष्कर्म , एफआईआर दर्ज

ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने अपने ही विभाग के एक इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी इंस्पेक्टर वर्तमान में पीटीएस तिघरा में पदस्थ है। रविवार देर रात झांसी रोड थाने पहुंची एक 9 महीने की गर्भवती महिला की शिकायत पर पुलिस ने यह कड़ी कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 6 साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी और उसका एक बेटा भी है।पीड़िता एक महिला सब-इंस्पेक्टर की दोस्त है और उसी के माध्यम से सोशल मीडिया पर उसकी पहचान रूपेश शर्मा से हुई थी।आरोपी ने महिला को शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला वर्तमान में 9 महीने की गर्भवती है।

पोल खुली तो देने लगा धमकी

जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो इंस्पेक्टर रूपेश टालमटोल करने लगा। महिला ने जब आरोपी के पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई, तो उसे एक कड़वा सच पता चला। इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।सच्चाई सामने आने और विरोध करने पर आरोपी इंस्पेक्टर ने पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया, जिसके बाद महिला ने कानून की शरण ली।

महकमे में हड़कंप, गिरफ्तारी के आदेश

इंस्पेक्टर पर एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया है। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पुष्टि की है कि झांसी रोड थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।पीटीएस एसपी अखिलेश रैनवाल ने बताया कि मामले की मौखिक जानकारी मिली है और आधिकारिक रिपोर्ट प्राप्त होते ही आरोपी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button