BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: झारखंड के 3,044 युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र, 23 नवंबर को रांची में होगा कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों और प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 23 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाले ‘मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।इस समारोह में विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़े 3,044 प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। कार्यक्रम रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री को दिया गया समारोह में शामिल होने का निमंत्रण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी और प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधि शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया।

3,044 प्रशिक्षित युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

समारोह के दौरान 3,044 प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इससे युवाओं को रोजगार प्राप्त करने, आत्मनिर्भर बनने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।राज्य के युवाओं को व्यावहारिक कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की दिशा में इस आयोजन को महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस कार्य में कल्याण विभाग के साथ प्रेझा फाउंडेशन और Pan IIT Alumni Foundation जैसी संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button