Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: कोडरमा घाटी में दो वाहनों के ब्रेकडाउन से भीषण जाम, बारिश के बीच घंटों फंसे रहे यात्री

कोडरमा। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के समीप दो वाहनों के ब्रेकडाउन हो जाने से भीषण जाम लग गया। जानकारी के अनुसार, घाटी में शाम करीब 5 बजे से ही वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। जाम खुलवाने के लिए कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रयास कर रही है। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के बीच घंटों जाम में फंसे रहे यात्री

जाम में रांची, पटना, धनबाद और कोलकाता समेत लंबी दूरी की यात्री बसें, चारपहिया वाहन और मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं। इस दौरान झमाझम बारिश होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। घंटों से जाम में फंसे लोगों को भूख-प्यास समेत कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ब्रेकडाउन वाहनों को हटाने में जुटी पुलिस

पुलिस प्रशासन ब्रेकडाउन हुए वाहनों को हटाने और यातायात को सुचारू करने में जुटा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही जाम खुलवा दिया जाएगा। हालांकि, कोडरमा घाटी में बार-बार जाम लगने की समस्या से स्थानीय लोगों और राहगीरों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button