Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट 2026, सात संस्थानों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

जमशेदपुर: जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 10 और 11 अक्टूबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता में जमशेदपुर के सात प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सात शैक्षणिक संस्थानों के खिलाड़ी होंगे शामिल

प्रतियोगिता में करीम सिटी कॉलेज, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, अरका जैन यूनिवर्सिटी, अल कबीर पॉलिटेक्निक, एक्सएलआरआई जमशेदपुर, एनआईटी जमशेदपुर और आरवीएस के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।टूर्नामेंट में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, फुटसल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। सभी खेलों में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।

खेल प्रतिभा के साथ टीम भावना को मिलेगा बढ़ावा

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य कॉलेज विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उनमें टीम भावना, खेल भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 10 अक्टूबर को होगा। वहीं 11 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।

लाइव म्यूजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

आयोजन के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं के साथ शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक लाइव म्यूजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे खेल आयोजन के साथ दर्शकों को मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद मिलेगा।

आम लोगों को भी प्रवेश की अनुमति

आयोजकों के मुताबिक, इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में आम लोगों को भी प्रवेश की अनुमति होगी। जमशेदपुर के खेलप्रेमी, विद्यार्थी और परिवार प्रतियोगिताओं को देख सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button