BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: दुष्कर्म मामले में फरार सराईकेला के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा की तलाश तेज, नगर पंचायत कार्यालय पहुंची पुलिस

सरायकेला: दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है।

नगर पंचायत कार्यालय पहुंची महिला थाना पुलिस

मामले की जांच कर रही चाईबासा महिला थाना प्रभारी शिला मिंज पुलिस बल के साथ सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों से समीर बोदरा के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई। पुलिस ने उनके कार्यकाल, संपर्कों और संभावित ठिकानों को लेकर भी पूछताछ की।

मोबाइल बंद कर बदल रहे ठिकाने

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद से ही समीर बोदरा फरार हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है, जिससे उनकी लोकेशन ट्रैक करने में पुलिस को कठिनाई हो रही है।जानकारी के मुताबिक, आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है ताकि पुलिस की पकड़ से दूर रह सके। इसके बावजूद पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि समीर बोदरा को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button