BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

रांचीः राजधानी रांची में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में मंगलवार को रांची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, कांके थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना में दोनों शूटरों की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस इन अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया।

शाहिद हुआ घायल

रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने बताया कि कांके थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप में हुई फायरिंग की वारदात में राहुल सिंह गिरोह के दो अपराधियों की संलिप्तता सामने आई थी। दोनों की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान मंगलवार को रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में दोनों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम दोनों का पीछा कर रही थी. इस दौरान दोनों अपराधियों ने पुलिस को निशाना बनाकर गोलियां चलाई, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शाहिद नाम के अपराधी को गोली लगी है। घायल अवस्था में ही वह भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस की टीम ने दोनों अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button