BreakingNewsRajasthan INFACT

Rajasthan : रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथसिंह चारण ने की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए एक अधिकारी के खुदकुशी करने का दुखद मामला सामने आया है। मंडोर थाना क्षेत्र के लालसागर इलाके में रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथसिंह चारण ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से स्थानीय क्षेत्र और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

जाने क्या हुआ ?

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर को दशरथसिंह चारण अपने घर में अकेले थे। उनकी पत्नी उस समय एक रिश्तेदार के घर गई हुई थीं। जब उनकी पत्नी वापस घर लौटीं, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत अपने भाई को सूचित किया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। दशरथसिंह को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने शव को एमजेएच अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

हाल ही में शिफ्ट हुए थे नए घर में

दशरथसिंह चारण मूल रूप से नागौर जिले के सुरपुरा के रहने वाले थे। वे करीब दो साल पहले पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। हाल ही में उन्होंने जोधपुर के लालसागर इलाके में अपना नया घर बनाया था और लगभग एक सप्ताह पहले ही अपनी पत्नी के साथ वहां रहने आए थे।

पुलिस जांच जारी, आत्महत्या के कारण अज्ञात

आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर पहुंची मंडोर थाना पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उन्होंने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button