Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: सिमडेगा पुलिस ने पत्रकार अभिषेक भारती को जमशेदपुर से किया गिरफ्तार, विधायक भूषण बाड़ा मामले से जुड़ा है केस

जमशेदपुर। सिमडेगा पुलिस ने पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीडिया सेल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभिषेक भारती को जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके से बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया।यह मामला सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ एक नाबालिग किशोरी की ओर से लगाए गए दुष्कर्म के आरोप से जुड़ा है। इस मामले में किशोरी के दादा ने पाकरटांड़ थाना में कांड संख्या 25/2026 दर्ज कराई थी।

किशोरी के अपहरण और झूठा बयान दिलवाने का आरोप

दर्ज प्राथमिकी में दिलीप तिर्की और पत्रकार अभिषेक भारती पर किशोरी का अपहरण करने तथा उस पर दबाव बनाकर विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ झूठा बयान दिलवाने का आरोप लगाया गया है। ये आरोप प्राथमिकी में लगाए गए हैं और इनकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

जोन्हा जंगल से पहले गिरफ्तार हुआ था दिलीप तिर्की

मामले में कार्रवाई करते हुए सिमडेगा पुलिस ने पहले छापेमारी कर नामजद आरोपी दिलीप तिर्की को रांची के जोन्हा जंगल से गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरे नामजद आरोपी अभिषेक भारती की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बुधवार की रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले ने एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है। फिलहाल, प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की सत्यता का निर्धारण जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button