Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: सिमरिया-देल्हो घाटी में राख लदे खड़े वाहन से टकराया तेज रफ्तार कोयला ट्रक, कैबिन में फंसे चालक को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

सिमरिया। सिमरिया-देल्हो घाटी में तेज रफ्तार कोयला वाहन सड़क किनारे खड़े राख लदे वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोयला वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कैबिन में फंस गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिमरिया पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

करीब एक घंटे तक लगा रहा जाम

हादसे के बाद सिमरिया-चतरा मुख्य पथ पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुर्घटना के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।

कोयला वाहनों से हादसों पर उठे सवाल

जिले में कोयला वाहनों से लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच बाईपास सड़क निर्माण की मांग एक बार फिर चर्चा में है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाओं का खतरा बना रहेगा।अब सवाल यह है कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और बाईपास सड़क निर्माण की दिशा में संबंधित विभाग कब ठोस पहल करेंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button