BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर के मानगो पुल पर महिला बच्चे सहित साथ नदी में कूदने की कोशिश , राहगीरों ने महिला को बचाया

जमशेदपुर: मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा निवासी एक महिला अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का प्रयास करने लगी। पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर महिला की गतिविधियों पर पड़ गयी। लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित बचा लिया।

पुल के किनारे बच्चे के साथ पहुंची थी महिला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने बच्चे को लेकर मानगो पुल के किनारे पहुंची थी और नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रही थी। महिला की गतिविधियों को देखते ही आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाई और उसे रोक लिया।समय रहते लोगों के हस्तक्षेप से महिला और बच्चे दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद कुछ देर तक पुल पर लोगों की भीड़ जुटी रही और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सूचना पर पहुंची पुलिस, महिला को साथ ले गयी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को अपने साथ ले गयी और उससे पूछताछ शुरू की।महिला की पहचान भालूबासा निवासी रिंकी मुखी के रूप में बतायी गयी है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और महिला के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

पारिवारिक विवाद के कारण तनाव की प्रारंभिक जानकारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव में थी। हालांकि, उसने किस वजह से नदी में कूदने का प्रयास किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

राहगीरों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

मानगो पुल पर मौजूद राहगीरों की सतर्कता और समय पर किये गये प्रयास के कारण महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button