Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर में सफाई मित्रों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र के साथ दी गई पीपीई किट

जमशेदपुर: शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के सम्मान में सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जमशेदपुर अक्षेस की ओर से आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर में शहरभर के सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र और पीपीई किट देकर उनके योगदान की सराहना की गई।

प्रशस्ति पत्र और पीपीई किट देकर किया सम्मानित

सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में सफाई मित्र शामिल हुए। शहर को स्वच्छ रखने और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगातार योगदान देने वाले सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही उन्हें पीपीई किट भी दी गई, ताकि वे अपने कार्य के दौरान सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरत सकें।

स्वच्छता रैंकिंग में सफाई मित्रों की अहम भूमिका

कार्यक्रम में जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि वर्ष 2020 से जमशेदपुर स्वच्छता रैंकिंग में लगातार बेहतर स्थान हासिल करता आ रहा है। इस उपलब्धि में सफाई मित्रों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनके निरंतर प्रयासों से ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल रही है।

प्रशासन और सफाई मित्रों के संयुक्त प्रयास पर जोर

कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए प्रशासन और सफाई मित्रों का संयुक्त प्रयास जरूरी है। उन्होंने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से आने वाले समय में जमशेदपुर को स्वच्छता रैंकिंग में और बेहतर स्थान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button