BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर पहुंचे बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, सर्किट हाउस में जदयू नेताओं ने किया स्वागत

जमशेदपुर: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार रविवार को निजी दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान सर्किट हाउस में जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला और जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्रवण कुमार का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया गया और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

मुलाकात के दौरान जदयू संगठन को मजबूत बनाने और आगामी पार्टी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री से अपना परिचय दिया।मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना और संगठन की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।

जिला और महानगर के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस मुलाकात में जदयू के जिला और महानगर संगठन के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button