Bihar INFACTNews

Bihar: पंडारक में पुलिस ने गुप्त सुचना पर तीन अपराधी को किया गिरफ्तार, 3 देशी कट्टे और पिस्टल समेत 30 गोलियां बरामद

पटना: बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को हथियार और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन देशी कट्टे, एक 7.65 एमएम पिस्टल और कुल 30 जिंदा गोलियां बरामद की हैं।

आधी रात मिली थी हथियारबंद युवकों की सूचना

पुलिस के अनुसार, बीती रात करीब 12:20 बजे सूचना मिली थी कि बमपुर गांव के पास संजय यादव अपने तीन-चार साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से जुटा है।सूचना का सत्यापन करने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

तीन आरोपित गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने संजय यादव, सिंटू कुमार उर्फ रवि कुमार और अजय कुमार उर्फ चिकन को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपितों के पास से 3 देशी कट्टे,1 पिस्टल (7.65 एमएम),5 जिंदा गोलियां (7.65 एमएम),25 जिंदा गोलियां (8 एमएम),3 मोबाइल फोन और 1 ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद किया।

संजय यादव का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार संजय यादव का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।वहीं, सिंटू कुमार के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट से संबंधित आपराधिक मामले का इतिहास बताया गया है।

हथियार कहां से आए और किस वारदात की थी तैयारी, जांच जारी

पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार और गोलियां कहां से लाई गई थीं तथा आरोपित किस आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस इनके संभावित आपराधिक नेटवर्क और पूर्व के मामलों से जुड़े कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button