Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, ‘जहांगीर मॉडल’ का लगाया आरोप

धनबाद: अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच जांच एजेंसियों की छापेमारी के दौरान कथित विरोध और व्यवधान को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। आरोप है कि ईडी की टीम को कार्रवाई के दौरान स्थानीय स्तर पर विरोध और अमानवीय व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जैसा पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई के दौरान देखने को मिलता है।अमर बाउरी ने कहा कि “जिस तरह पश्चिम बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों के कामकाज में बाधा पहुंचाई जाती है, उसी तरह का माहौल झारखंड में भी तैयार किया जा रहा है।”

‘माफिया तंत्र को मिल रहा राजनीतिक संरक्षण’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध खनन से जुड़े माफिया तंत्र को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण कानून का भय समाप्त होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे जांच एजेंसियों के काम में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।

‘केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई जारी रहेगी’

अमर बाउरी ने कहा कि भ्रष्टाचार और अवैध कोयला खनन के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां अपनी कार्रवाई जारी रखेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि कानून के काम में बाधा डालने वालों को भविष्य में जनता जवाब देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button