Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: आदित्यपुर में रंगदारी मामले में पांच गिरफ्तार, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची हमले की झूठी कहानी

आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र में कारोबारी से रंगदारी मांगने और पुलिस को गुमराह करने के लिए हमले की झूठी सूचना देने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कुमार पंडित, शिवा कुमार, आकाश सिंह, जुलू माली और मुकेश केवट शामिल हैं। पुलिस ने गुरुवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

कारोबारी की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस

पुलिस के अनुसार, प्रगति नगर निवासी विकास पोद्दार (पिता विश्वनाथ पोद्दार) ने 28 अक्टूबर को आदित्यपुर थाने में रंगदारी मांगने को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 308/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस को आरोपियों की भूमिका के संबंध में जानकारी मिली।

सालडीह चौक पर हमले की दी थी सूचना

पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर की शाम करीब आठ बजे राहुल पंडित और उसके चार साथियों ने सालडीह चौक के पास अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर मामले की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस को हमले की सूचना संदिग्ध मिली। जांच में यह कहानी फर्जी पाई गई। पुलिस का आरोप है कि रंगदारी के मामले से बचने और जांच की दिशा भटकाने के उद्देश्य से हमले की झूठी कहानी गढ़ी गई थी।

10 दिन पहले जेल से छूटा था राहुल पंडित

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी राहुल कुमार पंडित का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व के कई मामलों में आरोपपत्रित है। वह करीब 10 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस अब मामले में आरोपियों की भूमिका और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कुमार पंडित (ओल्ड विद्युत नगर), शिवा कुमार (टीचर्स ट्रेनिंग मोड़, गम्हरिया), आकाश सिंह (सालडीह बस्ती), जुलू माली (विद्युत नगर) और मुकेश केवट (सालडीह बस्ती) शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button