Entertainment: गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की एंट्री से बढ़ा उत्साह, कॉमिक विलेन के रोल में आएंगे नजर

मनोरंजन डेस्क । गोलमाल 5 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इस फिल्म में खास भूमिका निभाने वाले हैं और उनका किरदार केवल कैमियो नहीं बल्कि पूरी कहानी का बड़ा सरप्राइज होगा।
कॉमिक विलेन बनेंगे अक्षय कुमार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार को फिल्म में कॉमिक विलेन के रोल के लिए कास्ट किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका मुकाबला अजय देवगन के किरदार से होगा।फिल्म में दोनों स्टार्स के बीच टॉम एंड जेरी स्टाइल कॉमिक टकराव देखने को मिल सकता है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।
कम शूटिंग, लेकिन भारी फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के मुकाबले सबसे कम दिनों तक शूटिंग करेंगे। बताया जा रहा है कि उनका शूटिंग शेड्यूल करीब 18 से 22 दिनों का होगा।हालांकि कम शूटिंग के बावजूद उनकी फीस सबसे ज्यादा चर्चा में है। खबरों के अनुसार अक्षय कुमार को फिल्म के लिए लगभग 35 से 40 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।
अजय देवगन को मिलेगा प्रॉफिट शेयर
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार की अपफ्रंट फीस अजय देवगन से अधिक है। हालांकि अजय देवगन फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी भी लेने वाले हैं।ऐसे में अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित होती है तो अजय देवगन की कुल कमाई अक्षय कुमार से ज्यादा हो सकती है।
बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शामिल हैं अक्षय
अक्षय कुमार लंबे समय से बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़े मियां छोटे मियां के लिए उन्होंने करीब 145 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।स्काई फोर्स और जॉली एलएलबी 3 के लिए उनकी फीस लगभग 70 करोड़ रुपये बताई गई।वहीं भूत बांग्ला के लिए उन्होंने फीस में कटौती की थी क्योंकि वह फिल्म के निर्माता भी हैं और प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल से जुड़े हैं।
2026 के अंत में रिलीज हो सकती है फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार गोलमाल 5 को 31 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।



