BreakingDelhi INFACTNews

Delhi: भारत में 28 मई को मनाई जाएगी बकरीद, जामा मस्जिद के शाही इमाम ने किया ऐलान

नई दिल्ली। देशभर में मुसलमानों के दूसरे सबसे बड़े त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद शाबान बुखारी ने घोषणा की है कि भारत में इस वर्ष बकरीद 28 मई 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी।

नहीं दिखा जिलहिज्ज का चांद

रविवार शाम मर्कज़ी रुयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें चांद देखने के बाद फैसला लिया गया। बैठक के बाद वीडियो संदेश जारी करते हुए शाही इमाम ने बताया कि आज माहे जिलहिज्ज का चांद नजर नहीं आया।उन्होंने कहा कि कमेटी ने “30 की रुयत” का फैसला किया है, यानी मौजूदा इस्लामी महीने के 30 दिन पूरे किए जाएंगे।

19 मई से शुरू होगा जिलहिज्ज महीना

शाही इमाम के मुताबिक चूंकि चांद दिखाई नहीं दिया, इसलिए इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने जिलहिज्ज की पहली तारीख 19 मई 2026, मंगलवार से शुरू होगी।

28 मई को होगी ईद-उल-अजहा

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार बकरीद जिलहिज्ज महीने की 10वीं तारीख को मनाई जाती है। ऐसे में 10 जिलहिज्ज 28 मई को पड़ेगी।शाही इमाम ने अपने संदेश में कहा, “ईद-उल-अजहा इंशाल्लाह 28 मई, जुमेरात (गुरुवार) के रोज होगी।”

त्योहार की तैयारियां शुरू

तारीख के ऐलान के बाद देशभर में बकरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में खरीदारी बढ़ने लगी है और मुस्लिम समुदाय त्योहार की तैयारियों में जुट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button