Bihar INFACTBreakingNews

Bihar: सचिवालय कर्मियों के लिए 18 मई से शुरू होगी विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा

पटना। बिहार सरकार ने सचिवालय कर्मियों की सुविधा और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 मई से विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित यह सेवा पटना के विभिन्न इलाकों से नया और पुराना सचिवालय तक सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।

परिवहन सचिव ने दी जानकारी

राजकुमार ने बताया कि इस पहल से सरकारी कर्मियों को सुरक्षित, सुलभ और समयबद्ध यात्रा सुविधा मिलेगी। साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने से पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और शहर में ट्रैफिक दबाव भी घटेगा।

पटना में पहले से चल रही हैं 25 इलेक्ट्रिक बसें

पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान में पटना शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसों का सफल संचालन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में कर्मचारी निजी वाहन से सचिवालय आते हैं, जिससे ट्रैफिक और ईंधन खपत दोनों बढ़ते हैं। नई सेवा से लोगों को सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प मिलेगा।

मल्टी मॉडल हब से सचिवालय तक बस सेवा

मल्टी मॉडल हब (पटना जंक्शन) से इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा चलाई जाएगी। यह सेवा—आर ब्लॉक,इनकम टैक्स,विद्युत भवन,पटना हाईकोर्ट,बिहार म्यूजियम होते हुए सचिवालय तक जाएगी। सुबह 8:30 बजे से बसों का संचालन शुरू होगा और शाम को वापसी सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

धनुकी मोड़ से विकास भवन तक रूट

विशेष सेवा धनुकी मोड़ से शुरू होकर—कुम्हरार,भूतनाथ रोड,एनएमसीएच ,राजेंद्र नगर टर्मिनल,कंकड़बाग कॉलोनी मोड़,करबिगहिया स्टेशन,आर ब्लॉक होते हुए विकास भवन तक संचालित होगी।

गांधी मैदान और कुर्जी से भी मिलेगी सुविधा

गांधी मैदान से चलने वाली बसें डाकबंगला, इनकम टैक्स, नियोजन भवन, विद्युत भवन, हाईकोर्ट और बिहार म्यूजियम होते हुए सचिवालय पहुंचेंगी।वहीं कुर्जी से विशेष पिंक बस सेवा शुरू होगी, जो—पी एंड एम् मॉल,साईं मंदिर,पाटलिपुत्र कॉलोनी,एएन कॉलेज,बोरिंग रोड चौराहा,हड़ताली मोड़ होते हुए सचिवालय तक जाएगी।

दानापुर स्टेशन से भी चलेगी विशेष सेवा

दानापुर स्टेशन से इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा सगुना मोड़, RPS मोड़, गोला रोड, जगदेव पथ, आशियाना नगर, आइजीआइएमएस , शेखपुरा मोड़ और चिड़ियाघर होते हुए सचिवालय तक पहुंचेगी। इस रूट पर सुबह 8:15 बजे से बस सेवा शुरू होगी।

महिला कर्मियों के लिए विशेष सुविधा

महिला कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शाम 5 बजे छुट्टी के समय भी विशेष पिंक बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button