BreakingMaharashtra INFACTNews

Maharashtra: बुलेट से विधान भवन पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, दिया ईंधन बचत और सादगी का संदेश

मुंबई : देवेंद्र फडणवीस बुधवार को एक अलग ही अंदाज में नजर आए। आमतौर पर भारी सुरक्षा और लंबे काफिले के साथ चलने वाले मुख्यमंत्री इस बार बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर विधान भवन पहुंचे। उनके इस कदम ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

पेट्रोल-डीजल बचाने को सरकार का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि मंत्रियों के काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी सरकारी विभागों को पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने और खर्चों में कटौती करने को कहा गया है।उन्होंने कहा कि सरकार ईंधन बचत और सादगी को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

छह महीने तक नहीं होंगे बड़े सरकारी आयोजन

सरकार ने अगले छह महीनों तक कोई बड़ा सरकारी आयोजन नहीं करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सातारा में पहले से तय कार्यक्रम आखिरी बड़ा सरकारी आयोजन होगा। इसके बाद फिलहाल बड़े स्तर के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

गैर-जरूरी विदेशी दौरे भी रद्द

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गैर-जरूरी विदेशी दौरों को भी रद्द कर दिया गया है। सरकार का उद्देश्य ईंधन की बचत करना और अनावश्यक खर्चों को कम करना है।

बुलेट से पहुंचने की बताई वजह

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बुलेट मोटरसाइकिल से विधान भवन पहुंचना सिर्फ एक प्रतीकात्मक कदम नहीं है, बल्कि जनता को संदेश देने की कोशिश है।उनका कहना था कि जब जनप्रतिनिधि खुद ऐसे कदम उठाते हैं, तो आम लोग भी उससे प्रेरित होते हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने बुलेट पर सफर कर ईंधन बचत और सादगी का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button