Bihar INFACTNews

Bihar: बिहार के 6 जिलों में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, शाम 7 बजे सायरन बजते ही अंधेरे में डूबे शहर

बिहार के छह जिलों में गुरुवार शाम हवाई हमले और आपदा जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की गई।शाम ठीक 7 बजे सायरन बजते ही कई इलाकों की बिजली बंद कर दी गई और पूरा क्षेत्र कुछ समय के लिए अंधेरे में डूब गया।

पटना समेत छह जिलों में हुआ अभ्यास

यह मॉकड्रिल पटना के अलावा किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया और कटिहार में आयोजित किया गया।शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक ब्लैकआउट रखा गया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

लोगों से पहले ही की गई थी अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से पहले ही अपील की थी कि निर्धारित समय पर अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और वाहनों की लाइट बंद रखें।प्रशासन की अपील का लोगों ने पालन किया और तय समय पर अधिकांश इलाकों में अंधेरा छा गया।

पटना में चार प्रमुख स्थानों का चयन

मॉकड्रिल के लिए पटना में चार सिमुलेशन स्थलों का चयन किया गया था जिसमे समाहरणालय,बिस्कोमान भवन,बांकीपुर बस स्टैंड और आइजीआइएमएस है। इन स्थानों पर सुरक्षा और राहत एजेंसियों ने संयुक्त अभ्यास किया।

कंट्रोल रूम रहा सक्रिय

मॉकड्रिल के दौरान जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहा।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह केवल पूर्व निर्धारित अभ्यास है और किसी वास्तविक हमले की स्थिति नहीं है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील भी की गई।

गांधी मैदान में बनाया गया इंसिडेंट कमांड साइट

पटना के गांधी मैदान में स्टेजिंग एरिया यानी इंसिडेंट कमांड साइट तैयार किया गया था।इस दौरान एनडीआरएफ ,एसडीआरएफ , अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस, एनसीसी , पुलिस, यातायात विभाग और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों ने संयुक्त रूप से अभ्यास किया।

आपदा प्रबंधन तंत्र की प्रभावशीलता का परीक्षण

प्रशासन के अनुसार इस मॉकड्रिल का उद्देश्य हवाई हमले या अन्य आपात परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारी और प्रभावशीलता का परीक्षण करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button