Jharkhand INFACTNewsUncategorized

Jharkhand: प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा प्राइवेट पार्ट और धड़ से अलग किया सिर

रांची (सोनाहातू): राजधानी रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक प्रेमी का बेहद खौफनाक अंत हुआ है। जिस समय दुनिया वैलेंटाइन वीक मना रही है, उसी बीच अवैध संबंधों की परिणति एक रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड में हुई। यहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी को बहाने से घर बुलाया और फिर अपने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या इतनी बर्बर थी कि युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया और उसका प्राइवेट पार्ट भी काट डाला गया।

लापता होने के बाद नदी किनारे मिला सिरकटा शव

पूरे मामले का खुलासा करते हुए बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि विगत 31 जनवरी को सोनाहातू के गोमाडीह गांव से हरिहर महतो रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस की गठित टीम ने कांचो नदी के किनारे से एक अज्ञात सिरकटी लाश बरामद की। शव की हालत देख इलाके में सनसनी फैल गई।

अवैध संबंधों में रची गई मौत की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक हरिहर महतो का गांव की ही एक महिला सुलोचना देवी के साथ अवैध प्रेम संबंध था। शक होने पर सुलोचना के पति क्षेत्रपति महतो ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हरिहर को रास्ते से हटाने की साजिश रची।सुलोचना ने फोन कर हरिहर को मिलने के लिए बुलाया।जैसे ही हरिहर पहुँचा, सुलोचना, उसके पति और एक अन्य सहयोगी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।आरोपियों ने न केवल उसकी हत्या की, बल्कि साक्ष्य छिपाने और गुस्से में उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और प्राइवेट पार्ट भी काट दिया।

प्रेमिका और पति गिरफ्तार, तीसरा आरोपी फरार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता प्रेमिका सुलोचना देवी और उसके पति क्षेत्रपति महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं जिसमें हत्या में प्रयुक्त बांस की बल्ली।खून से सना काले रंग का दुपट्टा।दो मोबाइल फोन (जिससे फोन कर बुलाया गया था)।

तीसरे आरोपी की तलाश जारी

एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि इस हत्याकांड को कुल तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। दो की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और दावा है कि वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button