Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: चाकुलिया में भारी बारिश से मिट्टी का घर ध्वस्त, परिवार ने मांगी मदद

चाकुलिया: लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के बीरदोह पंचायत अंतर्गत श्यामसुंदरपुर गांव में एक मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया। जितेन महतो का घर बारिश के कारण गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।

घर गिरने से सामान भी हुआ बर्बाद

बताया गया कि बारिश के कारण मिट्टी का घर अचानक ध्वस्त हो गया। घर गिरने से अंदर रखे कई सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के किसी सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।घर के ध्वस्त होने के बाद परिवार के सदस्यों के सामने बारिश के बीच रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है।

प्रखंड प्रमुख और मुखिया से लगाई मदद की गुहार

प्रभावित परिवार ने प्रखंड प्रमुख और पंचायत की मुखिया से मदद की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि लगातार बारिश के कारण परेशानी और बढ़ गई है। ऐसे में प्रशासन या पंचायत स्तर से तत्काल सहायता की जरूरत है।

लगातार बारिश से बढ़ी परेशानी

क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है। ऐसे में घर ध्वस्त होने के बाद परिवार को बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की जरूरत है। प्रभावित परिवार ने जल्द राहत और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button