Jharkhand INFACTNews

झारखंड में कड़ाके की ठंड: सिमडेगा में न्यूनतम पारा 5.7°C पहुंचा, अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे

रांची: झारखंड में ठंड का असर अब तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण कनकनी में भारी वृद्धि हुई है, जिससे लोग अब गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।


सिमडेगा रहा सबसे ठंडा, हवाओं ने गिराया पारा


गुरुवार को सिमडेगा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।रांची मौसम विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि पारा गिरने के पीछे की मुख्य वजह उत्तर से उत्तर-पश्चिम की तरफ चलने वाली हवाएं हैं। ये हवाएं राज्य के ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर बह रही हैं, जिससे ठंड बढ़ी है। आनंद ने यह भी कहा, “मिनिमम टेम्परेचर एक दिन तक बना रह सकता है। इसके बाद, अगले चार दिनों में यह 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है,” जिससे हल्की राहत मिलने की संभावना है।

प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमानIMD के आंकड़ों के अनुसार

गुरुवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड दर्ज की गई जिसमे सिमडेगा 5.7°C,गुमला 5.8°C,खूंटी 6.0°C,लोहरदगा 7.3°C,हजारीबाग 7.5°C,लातेहार 8.2°C,रांची 8.5°C,पश्चिमी सिंहभूम9.0°C।

जमशेदपुर में तेजी से बदला मौसम


औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के मौसम में भी तेजी से बदलाव दर्ज किया गया है।जमशेदपुर में पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है (सोमवार से बुधवार तक)।वहीं, अधिकतम तापमान में भी तीन दिन में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।ठंड बढ़ने से लोगों ने घरों के बाहर अलाव जलाना शुरू कर दिया है और सुबह-शाम की सैर में कमी आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button