Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: गोपाल मैदान में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह, उपायुक्त ने फहराया तिरंगा

जमशेदपुर: 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर लौहनगरी के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह के दौरान राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

परेड का निरीक्षण और तिरंगे को सलामी

कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त द्वारा परेड के निरीक्षण के साथ हुई। उन्होंने खुली जीप में सवार होकर विभिन्न सुरक्षा बलों की टुकड़ियों का जायजा लिया। इसके पश्चात, गरिमामयी वातावरण में झंडोत्तोलन किया गया और राष्ट्रगान की धुन के बीच तिरंगा फहराया गया। उपायुक्त ने सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए समस्त जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विकास की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

ध्वजारोहण के बाद जिले की जनता को संबोधित करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पूर्वी सिंहभूम जिले के विकास का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए किए गए प्रयासों को साझा किया।ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क निर्माण और रोजगार सृजन की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, पेंशन योजनाओं और राशन वितरण प्रणाली के माध्यम से लाखों जिलावासियों तक पहुंचाए गए लाभों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि किस तरह सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

समस्त जिला प्रशासन रहा मौजूद

समारोह में जिले के तमाम वरीय अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, समाज सेवी और भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच स्कूली बच्चों और सुरक्षा बलों द्वारा मनमोहक परेड प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button