Bihar INFACTNews

Bihar: शराब तस्कर आरपीएफ पोस्ट से फरार, 4 सब इंस्पेक्टर निलंबित

बिहार के समस्तीपुर में शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों के आरपीएफ पोस्ट से फरार होने के मामले को भारतीय रेलवे ने गंभीरता से लिया है। घटना के बाद कार्रवाई करते हुए चार आरपीएफ सब इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारियों की भूमिका की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

चार सब इंस्पेक्टर किए गए निलंबित

रेलवे की ओर से निलंबित किए गए सब इंस्पेक्टरों में पी.के. चौधरी,मनोज साह,राधेश्याम कुमार और दीपक कुमार शामिल हैं। चारों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी जारी किए गए हैं।

191 बोतल विदेशी शराब के साथ हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के वाशिंग पिट में छापेमारी के दौरान आरपीएफ ने 191 बोतल विदेशी शराब बरामद की थी। इस कार्रवाई में नगर थाना क्षेत्र के पेठियागाछी निवासी अर्जुन कुमार और दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सौरभ कुमार सुमन को गिरफ्तार किया गया था।

हाजत का करकट तोड़कर फरार हुए आरोपी

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आरपीएफ पोस्ट की हाजत में रखा गया था। बताया जा रहा है कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी दोनों आरोपियों ने बंद कमरे का करकट (टीन की छत/शीट) तोड़कर फरार हो गए।घटना के बाद आरपीएफ में हड़कंप मच गया।

कमांडेंट ने की जांच, एफआईआर दर्ज

मामले की सूचना मिलते ही समस्तीपुर रेल मंडल के कमांडेंट आशीष कुमार आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। इसके बाद पी.के. चौधरी के आवेदन पर फरार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।रेलवे पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ-साथ पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button