Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: रांची में पैसे के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार देर रात की है। मृतक की पहचान विकास महतो के छोटे भाई छोटू महतो उर्फ मिथिलेश के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विकास महतो को तलाशते हुए घर पहुंचे थे आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, धुर्वा निवासी अभिषेक उर्फ लल्लू अपने कई साथियों के साथ इंद्रपुरी स्थित विकास महतो के घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि अभिषेक और विकास के बीच लंबे समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।इसी विवाद के चलते अभिषेक अपने साथियों के साथ विकास महतो के घर पहुंचा और उसकी तलाश करने लगा। घर का मुख्य गेट बंद होने के कारण वे अंदर प्रवेश नहीं कर सके।

गेट के बाहर से की फायरिंग, छोटू को लगी गोली

बताया जा रहा है कि घर में प्रवेश नहीं कर पाने के बाद आरोपियों ने मुख्य गेट के बाहर से ही फायरिंग कर दी। इस दौरान विकास महतो के छोटे भाई छोटू महतो उर्फ मिथिलेश को गोली लग गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button