BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0 के तहत 21 नवंबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी, झारखंड की विरासत पर होगी चर्चा

जमशेदपुर: बहुभाषीय साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ और विद्या दीप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 21 नवंबर को एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। ‘जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘झारखंड की पहचान, झारखंड की विरासत’ रखा गया है।बिष्टुपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस में सुबह 10 बजे से संगोष्ठी शुरू होगी। इसमें झारखंड की ऐतिहासिक धरोहर, लोक संस्कृति और साहित्यिक विरासत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान और साहित्यकार विचार-विमर्श करेंगे।

झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और विरासत पर होगा मंथन

आयोजकों के अनुसार, संगोष्ठी का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को समझना, उसके संरक्षण को लेकर विचार साझा करना और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है। कार्यक्रम में राज्य की पहचान, परंपराओं और साहित्यिक योगदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

साहित्यकारों और विद्यार्थियों से शामिल होने की अपील

आयोजकों ने साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, विद्यार्थियों और संस्कृति प्रेमियों से संगोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि यह आयोजन झारखंड की विरासत को जानने और उसके संरक्षण के लिए सामूहिक विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button