Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए 4,514 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को होगा 11वां संस्करण

जमशेदपुर टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के 11वें संस्करण का आयोजन आगामी 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। आयोजन को लेकर शहर के धावकों और फिटनेस प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक कुल 4,514 प्रतिभागियों ने मैराथन के लिए पंजीकरण कराया है। आयोजकों को इस वर्ष करीब 5,400 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।

मैराथन में महिलाओं की भागीदारी 29 प्रतिशत

इस वर्ष कुल पंजीकरण में महिलाओं की हिस्सेदारी 29 प्रतिशत है। यह शहर में महिला धावकों की बढ़ती भागीदारी और फिटनेस के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। आयोजन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को दौड़ और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

5 किलोमीटर दौड़ के प्रतिभागियों को पहली बार मिलेगा फिनिशर मेडल

इस संस्करण में एक खास पहल के तहत 5 किलोमीटर दौड़ पूरी करने वाले प्रतिभागियों को पहली बार फिनिशर मेडल दिया जाएगा। इससे छोटे रनिंग वर्ग में हिस्सा लेने वाले धावकों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दे रहा आयोजन: डीबी सुंदर रामम

टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम ने कहा कि टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन धावकों को एक मंच पर लाने के साथ फिटनेस, सामुदायिक सहभागिता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दे रहा है। यह आयोजन जमशेदपुर की खेल संस्कृति और पहचान का भी प्रतीक बन चुका है।29 नवंबर को होने वाले इस 11वें संस्करण में आयोजकों को करीब 5,400 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button