BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर में जनजातीय सम्मेलन का 13वां संस्करण शुरू, 301 नगाड़ों की गूंज से गूंजा गोपाल मैदान

जमशेदपुर: टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से आयोजित जनजातीय सम्मेलन के 13वें संस्करण का शुभारंभ रविवार शाम बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में भव्य तरीके से हुआ। पांच दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उत्साह के बीच हुई। उद्घाटन समारोह में 301 नगाड़ों की गूंज ने पूरे मैदान को जनजातीय संस्कृति के रंग में रंग दिया।

जावा के अनावरण के साथ हुआ सम्मेलन का उद्घाटन

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जावा के अनावरण के साथ किया गया। इसके बाद टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने सम्मेलन के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान 301 नगाड़ों की लयबद्ध और गूंजती थाप ने समारोह को विशेष बना दिया।

23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 कलाकार ले रहे हिस्सा

इस वर्ष सम्मेलन में देश के 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 2500 जनजातीय कलाकार शामिल हुए हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में हर शाम कलाकार गोपाल मैदान में तैयार किए गए विशाल मंच पर अपनी पारंपरिक लोककला, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।

जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा मंच

यह सम्मेलन देश के विभिन्न जनजातीय समुदायों को एक मंच पर लाने का अवसर प्रदान करेगा। इसके माध्यम से जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कलाकार अपनी सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों को जनजातीय जीवन और परंपराओं से रूबरू कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button