Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने परिवार संग की पूजा

जमशेदपुर: लोकआस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। जमशेदपुर में भी छठ पूजा पूरे उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। शहर के विभिन्न नदी घाटों और पूजा स्थलों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में रघुवर दास ने परिवार संग दिया अर्घ्य

सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर की उपासना के लिए पहुंचे। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने पूरे परिवार के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।उनके साथ पत्नी रुक्मणि देवी, पुत्र ललित दास और पुत्रवधू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी छठ पूजा में भाग लिया और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

सुख, शांति और समृद्धि की कामना

पूजा के दौरान रघुवर दास और उनके परिवार के सदस्यों ने भगवान सूर्य से शहर और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना की। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का विधिवत समापन हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button