Jharkhand: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में एके चतुर्वेदी अध्यक्ष, रिंकू भगत उपाध्यक्ष और प्रशांत सिंह बीसीआई सदस्य निर्वाचित

रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के बहुप्रतीक्षित चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में एडवोकेट एके चतुर्वेदी को नया अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, रिंकू भगत उपाध्यक्ष और प्रशांत सिंह बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य निर्वाचित हुए हैं।चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों पदों के परिणामों की आधिकारिक घोषणा की।
मतगणना में किसे कितने वोट मिले?
चुनाव में स्टेट बार काउंसिल के कुल 26 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। घोषित परिणाम के अनुसार, अध्यक्ष पद पर एके चतुर्वेदी को 15 वोट मिले। उन्होंने जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।उपाध्यक्ष पद के लिए रिंकू भगत को 10 वोट मिले और उन्हें विजयी घोषित किया गया। वहीं, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य पद पर प्रशांत सिंह को 18 वोट मिले। वह तीनों पदों में सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले प्रत्याशी रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जताया आभार
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्यभर के अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भरोसा जताने के लिए बार काउंसिल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वकीलों के हितों की रक्षा और बार काउंसिल की गरिमा को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।



