BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर हाफ मैराथन की तैयारियां तेज, ट्रैफिक डीएसपी ने रेस रूट का किया निरीक्षण

जमशेदपुर। शहर में 29 नवंबर को आयोजित होने वाली टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के 11वें संस्करण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से बुधवार को ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचकर प्रस्तावित रेस रूट का निरीक्षण किया।इस दौरान टाटा स्टील के स्पोर्ट्स प्रमुख कैप्टन मनीष सिन्हा, सुरक्षा प्रमुख गिरीश कुमार शर्मा और संबंधित टीम के सदस्य मौजूद रहे।

यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित रेस रूट की स्थिति, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मैराथन के दौरान सामने आ सकने वाली संभावित चुनौतियों की पहचान की और उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा की।ट्रैफिक पुलिस और टाटा स्टील की टीम ने आयोजन के दौरान जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय किया। इसका उद्देश्य मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावकों के साथ-साथ आम लोगों को भी किसी तरह की परेशानी से बचाना है।आयोजन को लेकर तैयारियां आगे भी जारी रहेंगी, ताकि 29 नवंबर को मैराथन का संचालन सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button