BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: हजारीबाग में एनआईए की छापेमारी खत्म, उदय साव और प्रदीप साव के घर से प्रिंटर व दस्तावेज जब्त

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में बुधवार की अहले सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने छापेमारी की। शहर के हरहुरू स्थित शहीद सुभाष बरला मार्ग पर दो मकानों में सुबह से चल रही जांच पूरी हो गई है। तलाशी के बाद टीम कई प्रिंटर और अहम दस्तावेज अपने साथ ले गई।

उदय साव और प्रदीप साव के घरों में हुई तलाशी

जानकारी के अनुसार, जिन दो मकानों में छापेमारी की गई, वे उदय साव और प्रदीप साव के हैं। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि उन्होंने हाल के दिनों में ही हजारीबाग में अपने मकानों का निर्माण कराया था।छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम ने दोनों घरों की गहन तलाशी ली। इस दौरान कई प्रिंटर और जरूरी दस्तावेज जब्त किए गए। जांच पूरी करने के बाद टीम जब्त सामान लेकर वहां से रवाना हो गई।

नकली नोटों से जुड़े मामले की जांच की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की यह कार्रवाई फेक करेंसी यानी नकली नोटों से जुड़े मामले के सिलसिले में की गई है। हालांकि, छापेमारी की वास्तविक वजह, जब्त सामान का पूरा विवरण और उदय साव तथा प्रदीप साव की कथित भूमिका को लेकर जांच एजेंसी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।एनआईए की कार्रवाई के बाद इलाके में मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। जांच एजेंसी की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही छापेमारी के कारण और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button