BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, कई थाना क्षेत्रों में जावा महुआ नष्ट

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे जावा महुआ को नष्ट किया।

अवैध महुआ शराब के निर्माण पर पुलिस की नजर

पुलिस के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाना है। इसके तहत संबंधित थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की पहचान कर छापेमारी की जा रही है।

अवैध कारोबार करने वालों पर होगी कार्रवाई

एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, खरीद-बिक्री और कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button