Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर के जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट ने महालया पर निकाली शोभायात्रा, चंडी पाठ के साथ मां दुर्गा का स्वागत

जमशेदपुर: महालया के अवसर पर जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधान में सजे श्रद्धालु ढाक-बाजे की धुन पर पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मां दुर्गा के चंडी पाठ के साथ उनके आगमन की खुशियां मनाते नजर आए।

पारंपरिक परिधान में शामिल हुए श्रद्धालु

जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष महालया के दिन चंडी पाठ के साथ शोभायात्रा निकालने की परंपरा निभाई जाती है। इस वर्ष भी श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल हुए। ढाक-बाजे के बीच पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर मां दुर्गा का स्वागत किया गया।

परिवार की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट के ट्रस्टी शंभू नाथ बोस ने बताया कि महालया के दिन मां दुर्गा के आगमन का विशेष महत्व है। शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना के उद्देश्य से श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होते हैं और अपने परिवार तथा सगे-संबंधियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। महालया के इस आयोजन के जरिए श्रद्धालुओं ने भक्ति और पारंपरिक संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button